मीडिया
20 अप्रैल,2006
भा.का.चि.संघ से उनके उद्देश्य और योजनाओं के बारे में बातचीत के बाद हिन्दुस्तान टाईम्स ,गुड़गांव में एक स्तम्भ छपा था।
सीएनएन आईबीन न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम ब्रेकफास्ट न्यूज़ में डा.डैनियल येन ,साथ ही डा.रिकी एस.रानाका साक्षात्कार सीधे डा .अमित वर्मा के साथ प्रसारित किया गया था।
22 मार्च,2006
भा.का.चि.संघ ने दिल्ली के ग्रैण्ड हयात होटल में प्रेस कांफ्रेन्स का आयोजन किया। ये कांफ्रेन्स आदरणीय स्वास्थ्य मंत्री, और समाज कल्याण मंत्री श्री योगानंद की उपस्थिति और सहयोग से संचालित की गयी थी, उन्होने काईरोप्रेक्टिक को हाथ का जादू कहा, और ये भी इच्छा जताई की आम भारतीय काईरोप्रेक्टिक चिकित्सा से लाभ उठाये। उन्होने ये उम्मीदजताई की केन्द्र सरकार इस तकनीक की शैक्षिक और वित्तीय मदद कर इसका प्रसार करने में मदद करेगी।
कांफ्रेन्स का संचालन डा.अमित जिमी नंदा,भा.का.चि.सं. प्रेसीडेन्ट,साथ ही डा.रिकी एस. राना जो कि वॉईस प्रेसीडेन्ट है और डा .डैनियल येन जो कि भा.का.चि.सं. के खोजकर्ता हैं की उपस्थिति में हुयी।
काईरोप्रेक्टिक अब भारत में
http://www.valuewebindia.com/article440153.html